यूपी: अखिलेश बोले- कांति सिंह की सीट पर 97 बूथों पर बिना फोल्ड किए मिले वोट, भाजपा ने कराई बेईमानी
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधान परिषद चुनाव में सपा प्रत्याशी कांति सिंह की सीट पर मतदान को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि 97 बूथों पर बिना फोल्ड किए हुए वोट मिले हैं। अखिलेश ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि पूरा डिब्बा वोट डालकर लाया गया होगा। उन्होंने भाजपा पर चुनाव में बेईमानी कराने का आरोप लगाया। वहीं, धर्मेंद्र कश्यप ने पिछड़े वर्ग के लोगों को न्याय नहीं मिलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कश्यप समाज के एक दर्जन से ज्यादा लोगों की हत्या हो चुकी है और इन घटनाओं में जाति विशेष के लोगों का हाथ है। धर्मेंद्र कश्यप ने कहा कि आज अखिलेश यादव जरूरी हैं और वह समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 27, 2026, 11:00 IST
यूपी: अखिलेश बोले- कांति सिंह की सीट पर 97 बूथों पर बिना फोल्ड किए मिले वोट, भाजपा ने कराई बेईमानी #CityStates #Lucknow #AkhileshYadav #KantiSingh #UpLegislativeCouncilElection #VotingIrregularities #BjpElectionAllegations #DharmendraKashyap #SamajwadiParty #SubahSamachar
