यूपी बोर्ड परीक्षा 2026: प्रवेशपत्र भूल जाने पर भी दे सकेंगे परीक्षा, नोट को माना जाएगा नकल सामग्री
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हो रही हैं। प्रशासन नकलविहीन और शांतिपूर्ण परीक्षा की तैयारी कराने में लगा है। इस बीच परीक्षार्थियों को एक राहत दी गई है। अगर कोई छात्र परीक्षा के दिन प्रवेशपत्र लाना भूल जाता है, तो उसे परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी। संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि हालांकि, इसके लिए छात्र को एक शपथपत्र देना होगा कि वह अगली परीक्षा में प्रवेशपत्र अवश्य प्रस्तुत करेगा। यह सुविधा केवल एक बार ही मान्य होगी। यह व्यवस्था पूर्व में भी थी, लेकिन निर्देश जारी नहीं किए गए थे। इस वर्ष इसे औपचारिक रूप से लागू किया गया है। यह भी हुआ बदलाव राजकीय और एडेड स्कूलों के शिक्षकों की ड्यूटी में भी बदलाव किया गया है। अब कक्ष निरीक्षक के रूप में जिन शिक्षकों की ड्यूटी लगेगी, उन्हें 20 पालियों में ड्यूटी देना अनिवार्य होगा। पहले कुछ मामलों में शिक्षक आपसी समन्वय या अधिकारियों से अनुरोध कर ड्यूटी कम करा लेते थे। नोट को माना जाएगा नकल सामग्री संयुक्त शिक्षा निदेशक ने बताया कि कोई परीक्षार्थी उत्तर पुस्तिका में नोट रखता पकड़ा या पाया गया तो उसकी उत्तर पुस्तिका लॉक कर दी जाएगी। इसे नकल माना जाएगा। नकल सामग्री में अब नोट को भी शामिल कर दिया गया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 16, 2026, 06:52 IST
यूपी बोर्ड परीक्षा 2026: प्रवेशपत्र भूल जाने पर भी दे सकेंगे परीक्षा, नोट को माना जाएगा नकल सामग्री #CityStates #Agra #UttarPradesh #UpBoardExam2026 #AdmitCardRule #StudentRelief #20ShiftsInvigilatorDuty #Anti-cheatingRules #AnswerSheetLock #HighSchoolInterExamUttarPradesh #यूपीबोर्डपरीक्षा2026 #प्रवेशपत्रबिनापरीक्षा #यूपीबोर्डराहत #SubahSamachar
