UPMSP Result 2026: बाराबंकी की श्रेया और पूजा ने बढ़ाया मान, प्रदेश में हासिल की दूसरी और तीसरी रैंक
बाराबंकी में सदर तहसील के हरख गांव की श्रेया वर्मा की प्रदेश में दूसरी और दशहराबाग की पूजा पाल की तीसरी रैंक आई है। महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज लखपेड़ाबाग की छात्रा श्रेया ने 97.20 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। वह कंप्यूटर इंजीनियर बनना चाहती हैं। श्रेया के पिता सत्यवान वर्मा प्राइवेट नौकरी करते हैं। इनकी मां रंजना वर्मा गृहणी है। श्रेया प्रतिदिन बस से नौ किलोमीटर का सफर करके पढ़ने आती थीं। उनकी सफलता पर परिवारीजन गदगद हैं। मेरिट लिस्ट में तीसरे स्थान पर पूजा पाल का नाम है। महारानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल इंटर कॉलेज से इन्होंने भी परीक्षा उत्तीण की है। इनके 97 फीसदी नंबर आए हैं। पूजा भी कंप्यूटर इंजीनियर बनना चाहती हैँ। इनके पिता सुनील पाल प्राइवेट नौकरी करते हैं और मां रामकुमारी गृहणी हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 23, 2026, 17:09 IST
UPMSP Result 2026: बाराबंकी की श्रेया और पूजा ने बढ़ाया मान, प्रदेश में हासिल की दूसरी और तीसरी रैंक #CityStates #Barabanki #UpBoardResult #UpBoard10thResult #UpBoard12thResult #Upmsp10thResult #UpBoardSarkariResult #UpBoard10th12thResult #UpBoardResultLiveUpdates #UpBoardResult2026 #SubahSamachar
