योगी कैबिनेट ने 22 प्रस्तावों को दी मंजूरी: चार औद्योगिक परियोजनाओं को मिली स्वीकृति; कई अहम फैसलों पर मुहर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को उत्तर प्रदेश कैबिनेट की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में कुल 22 प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की गई। कैबिनेट ने पशुधन क्षेत्र को मजबूत करने के लिए कई अहम निर्णय लिए। किसानों की आय बढ़ाने और प्रदेश में रोजगार के अवसर पैदा करने से जुड़े प्रस्तावों को विशेष प्राथमिकता दी गई। ये निर्णय प्रदेश के आर्थिक विकास को गति देने में सहायक होंगे। कैबिनेट को बताया गया कि उत्तर प्रदेश दूध उत्पादन में देश में पहले स्थान पर है। प्रदेश अंडा, ऊन और मत्स्य पालन के क्षेत्र में भी मजबूत स्थिति रखता है। हालांकि, इन क्षेत्रों में मूल्य संवर्धन की आवश्यकता है। डिजिटल प्रबंधन और संगठित बाजार व्यवस्था को बेहतर बनाने की जरूरत है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 27, 2026, 11:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




योगी कैबिनेट ने 22 प्रस्तावों को दी मंजूरी: चार औद्योगिक परियोजनाओं को मिली स्वीकृति; कई अहम फैसलों पर मुहर #CityStates #Noida #UttarPradesh #YogiAdityanath #SubahSamachar