यूपी: प्रदेश के कर्मचारियों को जल्द मिल सकता है बढ़े हुए महंगाई-भत्ते का तोहफा, जानिए क्या होगी बढ़ोत्तरी
केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) में तीन फीसदी बढ़ोतरी के फैसले के बाद अब उत्तर प्रदेश के राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को भी राहत मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। प्रदेश सरकार दिवाली से पहले डीए और डीआर में तीन फीसदी वृद्धि का फैसला कर सकती है। इससे प्रदेश के करीब 28 लाख कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को लाभ मिल सकता है। इनमें लगभग 16.35 लाख कर्मचारी और 11.53 लाख पेंशनर शामिल हैं। प्रदेश सरकार ने मई 2026 में राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों के महंगाई भत्ते व राहत में दो फीसदी की वृद्धि की थी। इसके बाद डीए और डीआर की दर 58 से बढ़कर 60 फीसदी हो गई थी। अब तीन फीसदी की संभावित वृद्धि होने पर यह दर बढ़कर 63 फीसदी हो जाएगी। हालांकि, प्रदेश सरकार की ओर से नई वृद्धि को लेकर अभी औपचारिक शासनादेश जारी नहीं हुआ है। केंद्र सरकार की तर्ज पर प्रदेश सरकार भी महंगाई भत्ते में वृद्धि को एक जुलाई 2026 से प्रभावी कर सकती है। ऐसा होने पर कर्मचारियों और पेंशनरों को जुलाई से बढ़ी दर के हिसाब से एरियर भी मिल सकता है। हालांकि, बढ़ोतरी की प्रभावी तारीख और बकाये के भुगतान का तरीका शासनादेश जारी होने के बाद ही स्पष्ट होगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 28, 2026, 19:28 IST
यूपी: प्रदेश के कर्मचारियों को जल्द मिल सकता है बढ़े हुए महंगाई-भत्ते का तोहफा, जानिए क्या होगी बढ़ोत्तरी #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #DaHikeInUp #DearnessAllowanceInUp #DaForStateEmployees #SubahSamachar
