Himachal: अमेरिका-ईरान संघर्ष ने छीन लिया इकलौता बेटा, अधूरा रह गया आदित्य का पिता से किया ये वादा
मई में छुट्टी नहीं मिली थी कह रहा था पापा, जुलाई में जरूर घर आऊंगा। अब मेरा आदित्य कहां आएगा यह कहते-कहते आदित्य शर्मा के पिता राजेश कुमार शर्मा का गला भर आया। जिस बेटे के घर लौटने का इंतजार पूरा परिवार कर रहा था, उसकी मौत की खबर ने परिवार की दुनिया ही उजाड़ दी। ओमान तट के निकट जहाज पर हुए हमले में डैक कैडेट आदित्य शर्मा की मौत ने परिवार को ऐसा जख्म दिया है, जिसकी भरपाई शायद कभी नहीं हो सकेगी। माता-पिता का इकलौता बेटा अब हमेशा के लिए उनसे दूर चला गया। घर में जहां कुछ दिन पहले बेटे के आने की बातें हो रही थीं, वहीं अब हर तरफ मातम पसरा हुआ है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 11, 2026, 22:38 IST
Himachal: अमेरिका-ईरान संघर्ष ने छीन लिया इकलौता बेटा, अधूरा रह गया आदित्य का पिता से किया ये वादा #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #Hamirpur #UsIranConflict #SubahSamachar
