Sirohi News: 6 एवं 7 फरवरी को विभिन्न रेलसेवाएं रहेगी रद्द, मार्ग परिवर्तित एवं रीशड्यूल, जानिए पूरी जानकारी
उत्तर-पश्चिम रेलवे द्वारा अजमेर मंडल के मदार-पालनपुर रेलखंड पर मावल और अमीरगढ़ स्टेशनों के बीच स्थित ब्रिज संख्या 812 पर तकनीकी कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कारण 6 और 7 फरवरी 2026 को कई रेल सेवाएं आंशिक रूप से रद्द, रीशड्यूल और रेगुलेट रहेंगी। रेलवे के अनुसार कार्य पूर्ण होने के बाद रेल संचालन अधिक सुगम होगा और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि इस अवधि में यात्रा से पहले ट्रेनों की समय-सारिणी अवश्य जांच लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। आंशिक रूप से रद्द रेल सेवाएं उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि तकनीकी कार्य के कारण कुछ रेल सेवाएं आंशिक रूप से रद्द रहेंगी- गाड़ी संख्या 14821 (जोधपुर-साबरमती) दिनांक 6 फरवरी को जोधपुर से चलकर केवल आबूरोड तक ही संचालित होगी। आबूरोड-साबरमती के बीच यह ट्रेन आंशिक रूप से रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 14822 (साबरमती-जोधपुर) दिनांक 7 फरवरी को साबरमती के स्थान पर आबूरोड से संचालित होगी। साबरमती-आबूरोड के बीच सेवा आंशिक रूप से रद्द रहेगी। ये भी पढ़ें:Sirohi:गुजरात जा रही बस में सोना-चांदी और नकदी की खेप, आबूरोड रीको पुलिस ने आरोपी दबोचा रीशड्यूल रेल सेवाएं गाड़ी संख्या 12462 (साबरमती-जोधपुर) दिनांक 6 फरवरी को अपने निर्धारित समय से 1 घंटा देरी से प्रस्थान करेगी। गाड़ी संख्या 22548 (साबरमती-ग्वालियर) दिनांक 6 फरवरी को 1 घंटे की देरी से रवाना होगी। गाड़ी संख्या 14701 (श्रीगंगानगर-बांद्रा टर्मिनस) दिनांक 5 फरवरी को अपने निर्धारित समय से 3 घंटे देरी से प्रस्थान करेगी। गाड़ी संख्या 09084 (भगत की कोठी-मुंबई सेंट्रल स्पेशल) दिनांक 6 फरवरी को 3 घंटे 30 मिनट की देरी से चलेगी। रेगुलेट रेल सेवाएं गाड़ी संख्या 14707 (हनुमानगढ़-दादर) दिनांक 6 फरवरी को हनुमानगढ़ से प्रस्थान करने के बाद मार्ग में जोधपुर-आबूरोड के बीच लगभग 1 घंटे तक रेगुलेट रहेगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 04, 2026, 22:51 IST
Sirohi News: 6 एवं 7 फरवरी को विभिन्न रेलसेवाएं रहेगी रद्द, मार्ग परिवर्तित एवं रीशड्यूल, जानिए पूरी जानकारी #CityStates #Rajasthan #Sirohi #TrainServicesCancelled #RouteChanged #Rescheduled #North-westernRailway #AjmerDivision #Madar-palanpurSection #ChiefPublicRelationsOfficer #SubahSamachar
