बहादुरगढ़: 2500 करोड़ के पैकेजिंग उद्योग ने मांगी जीएसटी में राहत, दर समान करने या समय पर रिफंड की उठाई मांग

औद्योगिक नगरी बहादुरगढ़ के करीब 2500 करोड़ रुपये के पैकेजिंग उद्योग से जुड़े उद्यमियों ने जीएसटी दरों में राहत की मांग उठाई है। पैकेजिंग के कच्चे माल पर 18 प्रतिशत जबकि तैयार माल पर 5 प्रतिशत जीएसटी की दर है। ऐसे में पैकेजिंग उद्योग से जुड़े उद्यमियों को आर्थिक नुकसान तो हो ही रहा है, साथ में रिफंड कराने में पसीने छूट रहे हैं। रिटर्न भरने के 3-4 महीनों बाद रिटर्न मुश्किल से मिल पाता है। ऐसे में उद्यमियों ने जीएसटी की दर समान करने तथा रिफंड समय पर करने की मांग की है। प्रदेश सरकार की ओर से मार्च माह में बजट पेश किया जाएगा। उद्यमियों ने सरकार से मांग की है कि पैकेजिंग उद्योग के लिए भी कोई विशेष राहत पैकेज दिया जाए ताकि यह उद्योग भी आसानी से फल-फूल सके। दरअसल, बहादुरगढ़ में फुटवियर उद्योग के अलावा पैकेजिंग क्षेत्र से जुड़ी लगभग 500 औद्योगिक इकाइयां संचालित हैं, जिनका सालाना टर्नओवर करीब 2 से 10 करोड़ रुपये तक है। सभी इकाइयों का सालाना टर्न ओवर करीब 2500 करोड़ रुपये का है। उद्यमियों के अनुसार पैकेजिंग के कच्चे माल तैयार उत्पाद पर जीएसटी दर में 13 प्रतिशत की असमानता है। इस असमानता के कारण इनपुट टैक्स क्रेडिट अटक जाता है और पूंजी फंस जाती है। उनका कहना है कि या तो सेल और परचेज पर जीएसटी की दर एक समान की जाए या फिर रिफंड की प्रक्रिया को सरल और समयबद्ध बनाया जाए।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 23, 2026, 13:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


बहादुरगढ़: 2500 करोड़ के पैकेजिंग उद्योग ने मांगी जीएसटी में राहत, दर समान करने या समय पर रिफंड की उठाई मांग #SubahSamachar