Video: हमीरपुर एचआरटीसी डिपो को 35 नई इलेक्ट्रिक बसें आवंटित

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के हमीरपुर डिपो को 35 नई इलेक्ट्रिक बसें आवंटित की गई हैं। इनमें से 10 बसें हमीरपुर पहुंच चुकी हैं, जबकि शेष बसों के भी जल्द डिपो में पहुंचने की उम्मीद है। फिलहाल पहुंची बसों में कुछ को एचआरटीसी वर्कशॉप के समीप तथा कुछ को पक्का भरो परिसर में खड़ा किया गया है। तकनीकी निरीक्षण और अन्य औपचारिकताएं पूरी होने के बाद बसों को चरणबद्ध तरीके से विभिन्न रूटों पर संचालन के लिए उतारा जाएगा। एचआरटीसी मंडल हमीरपुर के डीएम राजकुमार पाठक ने बताया कि इन नई इलेक्ट्रिक बसों के शामिल होने से यात्रियों को आधुनिक, आरामदायक और पर्यावरण अनुकूल परिवहन सुविधा मिलेगी। इससे डिपो की परिवहन सेवाओं में भी विस्तार होगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 11, 2026, 13:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Video: हमीरपुर एचआरटीसी डिपो को 35 नई इलेक्ट्रिक बसें आवंटित #SubahSamachar