Baghpat: कार की छत पर बैठकर फिल्मी स्टाइल में मारपीट करनें पहुंचे दबंग युवक, मारपीट और दबंगई का वीडियो वायरल

बागपत में रटौल थानाक्षेत्र के लहचौड़ा गांव में एक कार सवार फिल्मी स्टाइल में दर्जनों युवक सवार होकर एक युवक के साथ मारपीट करने पहुंचे जिसका वीडियो वायरल हो गया पुलिस ने ऐसी किसी घटना से इंनकार किया है। लहचौड़ा गांव में दबंगई की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। गांव के ही एक युवक कार्तिक पुत्र महेश घर के बाहर खड़ा था तभी आधा दर्जन से अधिक युवकों ने फिल्मी स्टाइल में हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमलावर गाड़ी पर स्टंट करते हुए मौके पर पहुंचे और सरेआम युवक की पिटाई कर दी। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसका फुटेज अब सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कुछ युवक गाड़ी की छत पर बैठकर स्टंट कर रहे थे। इसके बाद उन्होंने युवक के पास पहुंचकर पहले गाली-गलौज की और फिर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर युवक को हमलावरों से छुड़ाया और उसे उपचार के लिए भेजा बाद में दोनो पक्षों के बीच फैसला करा दिया गया जांच अधिकारी अतर सिंह ने बताया कोई तहरीर नहीं आई तहरीर आती है। तो जांच की जाएगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 05, 2026, 16:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Baghpat: कार की छत पर बैठकर फिल्मी स्टाइल में मारपीट करनें पहुंचे दबंग युवक, मारपीट और दबंगई का वीडियो वायरल #SubahSamachar