Shahjahanpur: पिंजरे में बैठकर निकले 'लाट साहब', वीडियो में देखें होली के अनोखे रंग

शाहजहांपुर के कांट में होलिका दहन के बाद मोहल्ला गढ़ी पश्चिमी स्थित प्राचीन शिव मंदिर से लाट साहब को भैंसागाड़ी पर बंधे पिंजरे में बैठाकर निकाला गया। जुलूस कई मार्गों से होते हुए अपने तयशुदा स्थान पर समाप्त हुआ। इंस्पेक्टर राकेश मौर्या ने कोतवाली परिसर में लाट साहब का मिठाई खिलाकर आदर सत्कार किया गया। इस दौरान बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने होली खेली और बधाई दी। लोगों ने गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाया। लालू पंडित, पंडित योगेश शर्मा, गोविंद पांडे, रजनीश कश्यप, बिरजू मिश्रा, अजीत मिश्रा आदि मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 05, 2026, 16:18 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Shahjahanpur: पिंजरे में बैठकर निकले 'लाट साहब', वीडियो में देखें होली के अनोखे रंग #SubahSamachar