Shamli: महिलाओं से छेड़छाड़ करने का विरोध करने पर घर पर हमला, पथराव, वीडियो वायरल
शामली शहर के मोहल्ला आर्यपुरी में दुल्हैंडी के दिन महिलाओं से छेड़छाड़ का विरोध करने पर सात-आठ युवकों ने धारदार हथियार लेकर हमला कर दिया। आरोपियों ने लाठी डंडों से मारपीट की और दरवाजा तोड़ने की कोशिश की। हमलावरों ने घर पर पथराव किया। इस दौरान मोहल्ले में अफरा तफरी व दहशत का माहौल बन गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। पीड़ित दीपक की तरफ से पुलिस को सूचना दी गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 05, 2026, 16:20 IST
Shamli: महिलाओं से छेड़छाड़ करने का विरोध करने पर घर पर हमला, पथराव, वीडियो वायरल #SubahSamachar
