Meerut: बेटियां फाउंडेशन ने छात्राओं को मेडल और सर्टिफिकेट देकर किया सम्मानित

मेरठ। डॉ. ज्योत्सना जैन द्वारा संस्थापित बेटियां फाउंडेशन ने सोमवार को भारतीय इंटर कॉलेज में विद्यालय की श्रेष्ठ छात्राओं को मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। छात्राओं ने स्वागत में सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में सुनीता अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, ऋतु सेठी और सुषमा ने छात्राओं को पुरस्कृत किया। पूनम अग्रवाल ने सांस्कृतिक नृत्य में भाग लेने वाली सभी छात्राओं को 100-100 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की। विद्यालय की उप प्रधानाध्यापिका पूनम अग्रवाल और अन्य शिक्षिकाओं ने भी सहयोग दिया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 09, 2026, 21:16 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Meerut: बेटियां फाउंडेशन ने छात्राओं को मेडल और सर्टिफिकेट देकर किया सम्मानित #SubahSamachar