UPTET 2026: शाहजहांपुर में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई पहली पाली की परीक्षा, अभ्यर्थियों ने बताया कैसा रहा पेपर
शाहजहांपुर में शिक्षक पात्रता परीक्षा की प्रथम पाली शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई। इसमें पंजीकृत 3791 में 502 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। परीक्षा के बाद मिलीजुली प्रतिक्रिया आई। किसी ने कठिन तो कोई आसान प्रश्न पत्र बता रहा है। शहर के नौ केंद्रों पर सुबह साढ़े नौ बजे से परीक्षा थी, लेकिन 45 मिनट पहले ही अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। इससे पहले उनकी गेट पर चेकिंग की गई। बायोमैट्रिक के बाद कक्षाओं में प्रवेश दिया। दोपहर 12 बजे परीक्षा समाप्त होने के बाद बाहर निकले अभ्यर्थियों की मिलीजुली प्रतिक्रिया देखने को मिली। कुछ अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र को अपेक्षाकृत कठिन बताया, जबकि कई ने इसे सामान्य और आसान स्तर का बताया। सुरक्षा की नजरिये से केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 02, 2026, 10:06 IST
UPTET 2026: शाहजहांपुर में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई पहली पाली की परीक्षा, अभ्यर्थियों ने बताया कैसा रहा पेपर #SubahSamachar
