गोंडा में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने चौपाल में शामिल होकर होली का लिया आनंद

होली के अवसर पर पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने भी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के साथ चौपाल में शामिल होकर होली का आनंद लिया। इस दौरान उन्होंने पारंपरिक होली गीत गाकर माहौल को और भी रंगीन बना दिया। चौपाल में मौजूद लोगों ने भी अबीर-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को बधाई दी। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस और पीएसी की तैनाती की गई थी, जबकि शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार गश्त की गई। कई स्थानों पर ड्रोन कैमरों से भी निगरानी रखी गई।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 04, 2026, 12:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


गोंडा में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने चौपाल में शामिल होकर होली का लिया आनंद #SubahSamachar