गुरुग्राम: डीजल-पेट्रोल की महंगाई का ट्रैवल कारोबार पर गहरा असर, पर्यटकों की घट रही रुचि
गुरुग्राम। डीजल और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों का असर अब ट्रैवल कारोबार पर नजर आने लगा है। इस समय लोग शिमला, मनाली, नैनीताल, मसूरी आदि स्थलों पर जाते हैं लेकिन इन स्थानों का यात्रा पैकेज महंगे हो गए है। इससे पर्यटक यात्रा करने में कम रुचि दिखा रहे हैं और ट्रैवल एजेंसियों की बुकिंग प्रभावित हुई है। ट्रैवल कारोबार से जुड़े लोगों का कहना है कि पर्यटन सीजन के दौरान आमतौर पर परिवार और युवा वर्ग पहाड़ी क्षेत्रों की ओर रुख करते हैं। इस बार वाहन संचालन की लागत बढ़ने से एजेंसियों को अपने पैकेज और वाहन किराए में 20 से 30 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करनी पड़ी है। बढ़े हुए किराए का सीधा असर ग्राहकों की संख्या पर पड़ा है। व्यापारियों का कहना है कि यदि ईंधन की कीमतों में राहत नहीं मिलती है तो आने वाले समय में ट्रैवल कारोबार पर और अधिक असर पड़ सकता है। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए विशेष छूट और किफायती पैकेज भी उपलब्ध करा रही हैं। इसके बावजूद अपेक्षित संख्या में बुकिंग नहीं मिल रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 02, 2026, 16:12 IST
गुरुग्राम: डीजल-पेट्रोल की महंगाई का ट्रैवल कारोबार पर गहरा असर, पर्यटकों की घट रही रुचि #SubahSamachar
