Kullu News: इनर अखाड़ा बाजार में भूस्खलन का खतरा बढ़ा, लोगों ने डीसी से मांगे स्थायी सुरक्षा इंतजाम

इनर अखाड़ा बाजार क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे भूस्खलन के खतरे को लेकर स्थानीय लोगों ने उपायुक्त से मुलाकात कर इलाके में स्थायी सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की मांग उठाई है। लोगों का कहना है कि पिछले दो वर्षों में हुई भूस्खलन की घटनाओं के बाद भी प्रभावित क्षेत्र में आवश्यक सुरक्षा कार्य समय पर पूरे नहीं किए गए हैं। स्थानीय निवासियों ने बताया कि वर्ष 2024 और 2025 के दौरान हुए भूस्खलन के बाद यह इलाका अत्यंत संवेदनशील हो गया है। उनका कहना है कि पिछले वर्ष हुई एक बड़ी दुर्घटना में 10 लोगों की जान चली गई थी, लेकिन इसके बावजूद सुरक्षा दीवारों के निर्माण, ढलानों के स्थिरीकरण और अन्य बचाव कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं हुई। बरसात का मौसम शुरू होने के साथ ही क्षेत्र के लोगों की चिंता बढ़ गई है। उनका कहना है कि हर बारिश के दौरान भूस्खलन का डर बना रहता है, जिससे स्थानीय निवासी और व्यापारी असुरक्षा के माहौल में रह रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन और संबंधित विभागों से मांग की कि इनर अखाड़ा बाजार में भूस्खलन की रोकथाम के लिए तत्काल प्रभाव से प्रभावी कदम उठाए जाएं। साथ ही विशेषज्ञों से क्षेत्र का विस्तृत निरीक्षण कराकर उनकी रिपोर्ट के आधार पर स्थायी समाधान लागू किया जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे की आशंका को कम किया जा सके।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 07, 2026, 08:22 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Kullu News: इनर अखाड़ा बाजार में भूस्खलन का खतरा बढ़ा, लोगों ने डीसी से मांगे स्थायी सुरक्षा इंतजाम #SubahSamachar