Kullu News: ढालपुर में नशे के खिलाफ दौड़े युवा, जागरूकता दौड़ से दिया नशामुक्त हिमाचल का संदेश
ढालपुर में युवा नशे पर चोट करने के लिए दौड़े। नशा विरोधी जागरूकता दौड़ के माध्यम से लोगों खासकर किशोरों और युवाओं को तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहने का संदेश दिया। टीम सहभागिता ने रविवार को जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन, युवा मंडल बाशिंग व खेल अकादमी कुल्लू के सहयोग से इस जागरूकता दौड़ को करवाया। इसका उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें स्वस्थ, सकारात्मक और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा खंड नग्गर की स्वास्थ्य शिक्षिका ममता चौहान मुख्य वक्ता रहीं। स्वास्थ्य शिक्षिका ने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों, इनसे बचाव के उपायों तथा स्वस्थ जीवनशैली का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि नशे जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ समाज के हर वर्ग को आगे आना चाहिए, ताकि तेजी से फैल रही नशे की प्रवृति पर रोक लगाई जा सकें।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 05, 2026, 15:38 IST
Kullu News: ढालपुर में नशे के खिलाफ दौड़े युवा, जागरूकता दौड़ से दिया नशामुक्त हिमाचल का संदेश #SubahSamachar
