Meerut: बाइक सवार दबंगों का हुड़दंग, विशेष संप्रदाय के लोगों के घरों के बाहर खड़े वाहन गिराए, सीसीटीवी में कैद हुए नकाबपोश

मेरठ में बाइक सवार दबंगों के हुड़दंग और उत्पात मचाने की तस्वीर सामने आई है। ये वारदात कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के सदनपुरी मोहल्ले की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मोहल्ले के सभी लोग शब-ए-बारात में इबादत कर बुधवार सुबह सोए हुए थे। इस दौरान बाइक और स्कूटी सवार दर्जनभर से ज़्यादा नकाबपोश दबंग हाथों में लाठी डंडे लेकर विशेष संप्रदाय के लोगों के घरों के बाहर खड़े वाहनों को गिराकर और नारेबाजी कर हुड़दंग मचाते हुए फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि दबंगों द्वारा माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई, जिसको लेकर लोगों में रोष है और मेरठ प्रशासन से कार्रवाई की मांग की गई।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 05, 2026, 11:39 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Meerut: बाइक सवार दबंगों का हुड़दंग, विशेष संप्रदाय के लोगों के घरों के बाहर खड़े वाहन गिराए, सीसीटीवी में कैद हुए नकाबपोश #SubahSamachar