Meerut: सावन के दूसरे सोमवार को पांडेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं ने की पूजा

सावन माह के दूसरे सोमवार को हस्तिनापुर के प्राचीन पांडेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। नगर पंचायत की चेयरपर्सन सुधा खटीक ने भी मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक किया। उन्होंने भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 10, 2026, 20:15 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Meerut: सावन के दूसरे सोमवार को पांडेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं ने की पूजा #SubahSamachar