राजधानी में बिजली विभाग की लापरवाही, मीटर के गलत कनेक्शन से 15 दिन तक करंट की चपेट में रहा परिवार
राजधानी लखनऊ में वृंदावन कॉलोनी निवासी पूनम रानी की शिकायत का लगभग 45 दिन तक समाधान नहीं हुआ। उन्होंने 1912 से लेकर बड़े अफसर तक से शिकायत की। पूनम रानी ने बताया कि पिता रामशंकर के नाम से बिजली कनेक्शन (खाता नंबर 8931000000 ) है, जिस पर मार्च में सोलर लगवाया था। जो नेट मीटर लगा, वह सही तरीके से काम नहीं कर रहा था। इसकी 16 मई को 1912 पर शिकायत दर्ज कराई, मगर सुनवाई नहीं हुई। 1912 पर तीन बार और शिकायत की, पर ठंडे बस्ते में चली गई। 16 जून को अधिशासी अभियंता मीटर कार्यालय में प्रार्थना पत्र रिसीव कराया। तब उपकेंद्र का लाइनमैन कपिल मीटर लेकर बदलने आया। मगर, उसने मीटर बदलने के बजाय लगे मीटर की सील खोलकर उसके तारों के कनेक्शन उलट दिए। मैने विरोध किया तो उसने अभद्रता भी की, और चला गया। उसके जाते ही लोहे दरवाजे, खिड़की, नल आदि में करंट आने लगा। मंदिर की लाइट का स्विच बंद होने पर भी लाइट जलती रहती थी। परिवार के सभी लोगों को करंट के झटके लगे। लेकिन, किसी ने मेरी शिकायत पर कोई मदद नहीं की। जब अमर उजाला को पीड़ा सुनाई तो राहत पाए।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 03, 2026, 14:29 IST
राजधानी में बिजली विभाग की लापरवाही, मीटर के गलत कनेक्शन से 15 दिन तक करंट की चपेट में रहा परिवार #SubahSamachar
