बादली में लगा सेवा सेतु कैंप, लोगों को मिला योजनाओं का लाभ
सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार को बादली की महंगाई चौपाल में ब्लॉक में सेवा सेतु कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में जिला उपायुक्त वर्षा खांगवाल के निर्देशानुसार सभी विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर आमजन को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और मौके पर ही लाभ प्रदान किया गया। कैंप में बीडीपीओ सुमित बेनीवाल मुख्य रूप से मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि उपायुक्त वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में जिलेभर में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में ये कैंप लगाए जा रहे हैं, ताकि लोगों को योजनाओं का लाभ उनके घर-द्वार पर ही मिल सके। कैंप में परिवार पहचान पत्र, पेंशन, आयुष्मान कार्ड सहित अन्य योजनाओं से संबंधित समस्याओं का समाधान किया गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 06, 2026, 07:32 IST
बादली में लगा सेवा सेतु कैंप, लोगों को मिला योजनाओं का लाभ #SubahSamachar
