UPTET 2026: बरेली के 17 केंद्रों पर शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन, पहली पाली संपन्न

बरेली में उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) का आयोजन शहर के 17 केंद्रों पर कराया जा रहा है। पहले दिन बृहस्पतिवार को प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9.30 बजे से 12 बजे तक आयोजित हुई, जिसमें करीब 7500 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। कड़ी निगरानी के बीच सभी केंद्रों पर परीक्षा कराई गई। परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने कहा कि परीक्षा बेहद आसान रही है। बाल विकास से जुड़े प्रश्न बेहद आसान रहे। इसके अलावा गणित, विज्ञान और समाज शास्त्र के प्रश्नों का भी स्तर सामान्य रहा। रामपुर के दानिश ने बताया कि वह पहले से सरकारी शिक्षक हैं। इस बार टीईटी बेहद आसान रहा है। शाहजहांपुर की प्रियंका ने बताया कि गणित और विज्ञान विषयों के सवाल औसत रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 02, 2026, 10:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


UPTET 2026: बरेली के 17 केंद्रों पर शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन, पहली पाली संपन्न #SubahSamachar