रोहतक: पीजीआई में दान किए अंग सेना ने किए एयर लिफ्ट
पीजीआई से रविवार को पहली बार अंगदान एयर लिफ्ट किए गए। बाबा मस्तनाथ मठ परिसर में सेना के हेलिकाॅप्टर से अंग रवाना किए गए। पीजीआई में नाबालिग के ब्रेन डेड के अंग पंचकूला के चंडीमंदिर के कमांड अस्पताल भेजे गए हैं। यह अंग सेना के जवान के जरूरतमंद परिवार के सदस्य को दिए जाएंगे। स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल व निदेशक डॉ. एसके सिंघल खुद हेलीपेड पर हेलिकॉप्टर रवाना करने पहुंचे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 26, 2026, 12:39 IST
रोहतक: पीजीआई में दान किए अंग सेना ने किए एयर लिफ्ट #SubahSamachar
