Video: क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में स्त्री रोग विशेषज्ञ की कमी पर जनवादी महिला समिति ने जताई चिंता
अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति, जिला कुल्लू ने क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञों की कमी पर चिंता जताते हुए प्रदेश सरकार से तत्काल अतिरिक्त विशेषज्ञ चिकित्सक की नियुक्ति की मांग की है। समिति की जिला अध्यक्ष ममता नेगी ने कहा कि अस्पताल में कार्यरत दो गायनेकोलॉजिस्ट में से एक चिकित्सक के निलंबित होने के कारण पूरे अस्पताल की सेवाएं केवल एक विशेषज्ञ के भरोसे चल रही हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू जिले का प्रमुख सरकारी स्वास्थ्य संस्थान है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाएं और दूरदराज़ क्षेत्रों से मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। जनवादी महिला समिति ने सरकार से मांग की है कि महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए अस्पताल में शीघ्र एक अतिरिक्त गायनेकोलॉजिस्ट की नियुक्ति की जाए, ताकि बेहतर और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित हो सकें।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 11, 2026, 13:55 IST
Video: क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में स्त्री रोग विशेषज्ञ की कमी पर जनवादी महिला समिति ने जताई चिंता #SubahSamachar
