रील बनाने के लिए ट्रेनों में करते थे तोड़फोड़, मोबाइल वीडियो बने अहम साक्ष्य;video

सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए ट्रेनों में करते थे तोड़फोड़, जीआरपी ने दबोचा लिया जिले में सोशल मीडिया पर वायरल होने और अधिक लाइक्स पाने की चाहत में ट्रेनों में पथराव और तोड़फोड़ करने वाले दो नाबालिगों ने जीआरपी पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। दोनों ने स्वीकार किया कि सारनाथ एक्सप्रेस और स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में हुई तोड़फोड़ उन्होंने इंस्टाग्राम पर रील बनाने के उद्देश्य से की थी। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक राजकपूर सिंह ने बताया कि दोनों नाबालिग रेवती क्षेत्र के निवासी हैं और कक्षा नौ के छात्र हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि 16 जुलाई को वे रेवती रेलवे स्टेशन से सारनाथ एक्सप्रेस (15160) में सवार हुए थे। पहले से बनाई गई योजना के तहत एक किशोर लोहे की रॉड से कोच की खिड़कियों के शीशे, बल्ब, बिजली के स्विच, पंखे और शौचालय का सामान तोड़ता रहा, जबकि दूसरा मोबाइल से पूरी घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग करता रहा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 24, 2026, 14:40 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


रील बनाने के लिए ट्रेनों में करते थे तोड़फोड़, मोबाइल वीडियो बने अहम साक्ष्य;video #SubahSamachar