फतेहाबाद के टोहाना में अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस

टोहाना रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार रात एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही जीआरपी जाखल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की। जीआरपी अधिकारी ने बताया कि रात करीब 5 बजे स्टेशन मास्टर से सूचना मिली थी कि डाउन लाइन पर एक व्यक्ति अज्ञात गाड़ी की चपेट में आ गया है। मौके पर पहुंचकर जांच की तो मृतक की जामा तलाशी में शिनाख्त संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिला। देखने से वह करीब 32 वर्ष का लग रहा है और हुलिये से यूपी या बिहार का प्रतीत हो रहा है। अधिकारी ने बताया कि शिनाख्त के लिए शव को 72 घंटे के लिए रखा जाएगा। इसके लिए अनाज मंडी सहित आसपास के क्षेत्रों में शिनाख्त के प्रयास किए जाएंगे। शिनाख्त न होने पर पोस्टमार्टम करवाकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 17, 2026, 04:37 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


फतेहाबाद के टोहाना में अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस #SubahSamachar