Dehradun News: पहली यूथ एकेडमी में युवाओं को मिलेगा लीडरशिप का हुनर
देहरादून। युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने की दिशा में देहरादून में देश की पहली वाईआई यूथ एकेडमी की शुरुआत की गई है। इसमें युवाओं को लीडरशिप का हुनर विकसित करने की बारीकियां सीखने का मौका मिलेगा। यंग इंडियंस (वाईआई) के देहरादून चैप्टर ने आईएमएस यूनिसन विवि के सहयोग से इस एकेडमी की शुरुआत की।वाईआई देशभर में युवाओं को नेतृत्व विकास, राष्ट्र निर्माण और विचार नेतृत्व से जोड़ने की दिशा में काम करता है। यूथ एकेडमी के माध्यम से कक्षा में मिलने वाली शिक्षा और वास्तविक दुनिया की जरूरतों के बीच की दूरी को कम करने का प्रयास किया जाएगा। इसके तहत विद्यार्थियों को अनुभवी पेशेवरों, उद्यमियों और उद्योग जगत के विशेषज्ञों से संवाद करने का अवसर मिलेगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 30, 2026, 15:49 IST
Dehradun News: पहली यूथ एकेडमी में युवाओं को मिलेगा लीडरशिप का हुनर #YoungPeopleWillGainLeadershipSkillsAtTheFirstYouthAcademy. #SubahSamachar
