कुशीनगर: आपसी विवाद में मारपीट, सिर में चोट लगने से युवक की मौत; दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

कुशीनगर के चौरा खास थाना क्षेत्र के कस्तूरबा गांव निवासी इब्राहिम मंसूरी (30) की आपसी विवाद में हुई मारपीट के दौरान सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हो गई। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी सलमा खातून और दो मासूम बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चाचा के बुलावे पर उनके बेटे की ससुराल गया थाइब्राहिम परिजन के अनुसार, इब्राहिम सोमवार शाम करीब 7:30 बजे पटहेरवा थाना क्षेत्र के अशोकगंवा बुजुर्ग गांव के रुनिहवा टोला में अपने चाचा के बुलावे पर उनके बेटे की ससुराल गया था। आरोप है कि देर रात किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान इब्राहिम के सिर में गंभीर चोट लग गई। परिजन उसे आनन-फानन में सीएचसी फाजिलनगर ले गए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट इब्राहिम के पिता जाकिर मंसूरी ने बताया कि वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। करीब चार वर्ष पहले उसकी शादी सलमा खातून से हुई थी। वह करीब दस दिन पहले ही बाहर से काम करके घर लौटा था। उसके दो छोटे बच्चे हैं। बेटी की उम्र करीब दो वर्ष और दूसरे बच्चे की उम्र लगभग एक वर्ष है। इब्राहिम ही परिवार की आजीविका चलाने में मुख्य भूमिका निभाता था। उसकी मौत से परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। पति की मौत से सलमा खातून पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दो छोटे बच्चों के भविष्य और उनके पालन-पोषण की चिंता परिजनों को सता रही है। परिवार ने घटना में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 26, 2026, 13:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




कुशीनगर: आपसी विवाद में मारपीट, सिर में चोट लगने से युवक की मौत; दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया #CityStates #Kushinagar #IbrahimMansooriDeath #FatalFight #HeadInjuryDeath #FamilyDispute #SubahSamachar