UP News: परीक्षण के लिए विकसित की चूहों की विशेष प्रजाति, आईवीआरआई के वैज्ञानिकों ने किया कमाल
वैक्सीन, डायग्नोस्टिक किट, दवाओं आदि के परीक्षण के लिए भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) के वैज्ञानिकों ने चूहों की विशेष प्रजाति इंडीमस विकसित की है। 2025 में विकसित प्रजाति को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने पंजीकृत किया है। पशु आनुवांशिकी विभाग के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. पुष्पेंद्र कुमार के मुताबिक, पशुओं और मनुष्यों में बीमारियों की रोकथाम के लिए बनाई जा रही डायग्नोस्टिक किट, टीके, दवाओं के लैब में परीक्षण के लिए इंडीमस प्रजाति के चूहों का प्रयोग किया जा रहा है। नतीजे विदेश से मंगाए जा रहे चूहों की प्रजाति के सापेक्ष ज्यादा सटीक और प्रमाणिकता 99 फीसदी से ज्यादा है। जल्द ही ये चूहे सरकारी और निजी संस्थानों में शोध कार्य के लिए प्रयोग किए जाएंगे। यह भी पढ़ें-अलंकार अग्निहोत्री का बड़ा एलान:बोले- जल्द बनाएंगे पार्टी, सामान्य और ओबीसी मतदाता भाजपा से हुए दूर इस प्रजाति पर शोध का परिणाम विदेशी नस्ल के चूहों से बेहतर और प्रमाणिक सिद्ध होंगे। डॉ. पुष्पेंद्र ने बताया कि चूहों की आनुवंशिक, जैविक, शारीरिक संरचना मनुष्यों और पशुओं से मिलती है। उनका जीवन चक्र दो से तीन वर्ष का होता है। आकार छोटा होने से इनके रखरखाव में आसानी होती है। इन पर शोध परिणाम का आकलन भी तेजी से कर सकते हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 16, 2026, 06:22 IST
UP News: परीक्षण के लिए विकसित की चूहों की विशेष प्रजाति, आईवीआरआई के वैज्ञानिकों ने किया कमाल #CityStates #Bareilly #UttarPradesh #Scientists #Ivri #Mice #Research #SubahSamachar
