कानपुर: नए थाने के भूमि पूजन से पहले सीपी का निरीक्षण, बोले- 100 साल पुराने रिकॉर्ड होंगे डिजिटल, दिए निर्देश

कानपुर के सरसौल कस्बे में बुधवार को नरवल थाना परिसर के नए भवन के भूमि पूजन के पहले कानपुर पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल ने थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि नरवल थाना एक ऐतिहासिक धरोहर है जिसका इतिहास सौ वर्ष से भी अधिक पुराना है। निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त ने उत्सुकतावश थाने में रखे पुराने रिकॉर्ड और रजिस्टरों की एक-एक कर जांच की। रजिस्टरों में 1904 से 1946 तक की घटनाएं उर्दू और अरबी में दर्ज मिलीं, जिन्हें उन्होंने गूगल ट्रांसलेट की मदद से पढ़ा और मौजूद लोगों को सुनाया। उन्होंने कहा कि ये इतिहास के पन्ने हैं जो दोबारा देखने को नहीं मिलेंगे। पुलिस आयुक्त ने बताया कि 1906 में दर्ज एक घटना में ऊंट के साथ पकड़े गए व्यक्ति के पास से रुपयों से भरी बोरी बरामद हुई थी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 28, 2026, 12:10 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




कानपुर: नए थाने के भूमि पूजन से पहले सीपी का निरीक्षण, बोले- 100 साल पुराने रिकॉर्ड होंगे डिजिटल, दिए निर्देश #CityStates #Crime #Kanpur #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #KanpurNarwalPoliceStation #PoliceCommissionerRaghuvirLal #SarsaulNarwalPoliceStation #DigitalRecords #AdcpEastShivaSingh #SubahSamachar