वाराणसी की खबरें: यूपीआई से खाते से उड़ाए 3.08 लाख रुपये, हादसों में दो लोगों की गई जान; 12 लाख रुपये उड़ाए

भीटी में मंगलवार पूर्वाह्न ढुंढिराज पुलिया की रेलिंग से टकराकर बाइक सवार देवकुमार (36) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। देवकुमार चंदौली जिले के सकलडीहा थाना क्षेत्र के पौरा गांव निवासी थे। परिजनों के अनुसार, देवकुमार अपनी ससुराल घोरावल गए थे। वहां से वह बाइक से अपने पैतृक गांव पौरा लौट रहे थे। मोदी स्कूल मार्ग पर ढुंढिराज पुलिया के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गई। सड़क पर गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट आई। घायल को तत्काल एलबीएस अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। बाइक खड़ी कर ट्रेन के आगे कूदा, मौत चौबेपुर। क्षेत्र के तरयां गांव के सामने मंगलवार सुबह ट्रेन से कटकर 28 वर्षीय सूरज की मौत हो गई। सुरज रमगढ़वां का निवासी था। सूरज मंगलवार सुबह करीब 10 बजे तरयां गांव के पोखरे के पास अपनी बाइक खड़ी कर रेलवे ट्रैक की ओर गया और कूद गया। मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार सूरज तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 28, 2026, 12:24 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




वाराणसी की खबरें: यूपीआई से खाते से उड़ाए 3.08 लाख रुपये, हादसों में दो लोगों की गई जान; 12 लाख रुपये उड़ाए #CityStates #Crime #Varanasi #VaranasiNews #CyberFraud #UpiFraud #OnlineScam #3.08LakhFraud #12LakhFraud #RoadAccident #TwoDeaths #DigitalPaymentFraud #BankingFraud #SubahSamachar