पुन्हाना-पटाकपुर के बीच जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

पुन्हाना–पटाकपुर मार्ग के बीच जंगल में गुरुवार को एक 27 वर्षीय युवक का शव नीम के पेड़ पर फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।मृतक की पहचान आमिर खान (27) पुत्र अकबर, निवासी गांव पटाकपुर के रूप में हुई है। ग्रामीणों द्वारा जंगल में शव लटका होने की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मांडीखेड़ा अस्पताल भिजवाया।परिजनों ने घटना को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 02, 2026, 16:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


पुन्हाना-पटाकपुर के बीच जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका #SubahSamachar