बहादुरगढ़ में वीडियो बनाकर युवक ने निगला सल्फास, तीन लोगों को ठहराया मौत का जिम्मेदार
बहादुरगढ़ के नया गांव निवासी सुमित ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि सुमित ने सल्फास खाने से पहले एक वीडियो बनाया, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए तीन लोगों को जिम्मेदार ठहराया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने वीडियो को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मामले में नामजद लोगों से पूछताछ की जा रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 18, 2026, 10:08 IST
बहादुरगढ़ में वीडियो बनाकर युवक ने निगला सल्फास, तीन लोगों को ठहराया मौत का जिम्मेदार #SubahSamachar
