ललितपुर: स्वर्ण जड़ित सिंहासन पर विराजेंगे चौबीसी अभिनंदन भगवान, सिंहासन लेकर मंदिर पहुंचे श्रावक-श्राविकाएं

अभिनंदनोदय तीर्थ क्षेत्र में समाज के श्रावक श्रेष्ठी सेठ विनोद, देवेंद्र, राकेश, सुनील, मुकेश सहित कामरा परिवार ने चौबीस तीर्थांकर सहित अभिनंदन भगवान की रजतमयी प्रतिमा बनाने बनवाई थी। उन सभी प्रतिमाओं को विराजमान करने के लिए कामरा परिवार ने 24 भगवान के सिंहासन छत्र भामंडल तैयार कराए। बुधवार को सुबह करीब 7.30 बजे बड़े जैन मंदिर से बाजे गाजे के साथ ठेलियाें पर सजाकर 24 स्वर्ण जड़ित सिंहासन लेकर जैन समाज के लोग मुख्य मार्ग होते हुए अभिनंदनोदय तीर्थ क्षेत्रपाल मंदिर पहुंचे जहां मुनि सुधासागर महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। इन सिंहासनों पर बृहस्पतिवार को पूजा विधान के साथ रजतमयी श्रीजी की प्रतिमाओं को विराजमान किया जाएगा। जानकारी पर सीओ सुनील भारद्धाज सहित पुलिस बल सुरक्षा की दृष्टकोण से मंदिर पहुंचा। इस मौके पर दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष डॉ अक्षय टडैया, पंकज मोदी, अशोक जैन, आकाश जैन, मनोज पंचम, विजय जैन, नीलेश सिंघई सहित क्ई प्रमुख लोग मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 18, 2026, 10:09 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


ललितपुर: स्वर्ण जड़ित सिंहासन पर विराजेंगे चौबीसी अभिनंदन भगवान, सिंहासन लेकर मंदिर पहुंचे श्रावक-श्राविकाएं #SubahSamachar