Video: हिमाचल के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए विदेश में नौकरी का अवसर।

आईएसएफ लिमिटेड कंपनी हिमाचल प्रदेश के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए विदेश में नौकरी का शानदार अवसर लेकर आई है। कंपनी संयुक्त अरब अमीरात (दुबई) तथा जर्मनी के लिए विभिन्न श्रेणियों के पद भरने जा रही है। इनके लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं, स्नातक पास रखी गई है। जर्मनी के लिए इन पदों की भर्ती लर्न विद अर्न कार्यक्रम के तहत की जाएगी, जिसमें पुरुष एवं महिला दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। यह जानकारी सीनियर रिक्रूटमेंट ऑफिसर किरण ठाकुर की ओर से जारी की गई। इच्छुक अभ्यर्थी 12 मई को इवान सिक्योरिटी फंक्शंस प्राइवेट लिमिटेड ब्रांच ऑफिस बद्दी, 13 एवं 14 मई को इवान सिक्योरिटी फंक्शंस प्राइवेट लिमिटेड ट्रेनिंग सेंटर बामटा चौक बिलासपुर और 15 व 16 मई को एसएफसी इंटरनेशनल सेंटर ग्रामीण बैंक के पास पुग सुंदरनगर में आयोजित कैंपस साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। साक्षात्कार का समय सुबह 10:30 बजे से शाम 3:00 बजे तक रहेगा। अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल प्रमाणपत्रों के साथ आना होगा। आवश्यक दस्तावेजों में आधार कार्ड की प्रति, शैक्षणिक योग्यता के प्रमाणपत्र (10वीं, 12वीं, डिप्लोमा या आईटीआई), अनुभव प्रमाण पत्र (यदि उपलब्ध हो), पासपोर्ट की मूल प्रति एवं छायाप्रति तथा दो पासपोर्ट आकार फोटो शामिल हैं। शैक्षणिक योग्यता दसवीं, 12वीं, डिप्लोमा, आईटीआई या उससे अधिक निर्धारित की गई है। आयु सीमा 21 वर्ष से 40 वर्ष रखी गई है। सिक्योरिटी गार्ड पद के लिए लंबाई 5 फीट 9 इंच तथा वजन 60 किलोग्राम अनिवार्य है। उम्मीदवार के शरीर पर किसी भी प्रकार का टैटू नहीं होना चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को 45,000 से 3,00,000 प्रति माह वेतन प्रदान किया जाएगा। साथ ही कंपनी की ओर से मेडिकल, रहने की सुविधा, परिवहन तथा बीमा सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। जो उम्मीदवार साक्षात्कार में उत्तीर्ण होंगे, उन्हें मौके पर ही नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा तथा विस्तृत जानकारी चयन पत्र में दी जाएगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 09, 2026, 12:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Video: हिमाचल के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए विदेश में नौकरी का अवसर। #SubahSamachar