VIDEO: दरगाह के पास दुकानों में लगी आग मचा हड़कंप, देखते ही देखते कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया
मंगलवार देर रात किछौछा दरगाह के पास नीर किनारे स्थित दुकानों में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग ने देखते ही देखते कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। हालांकि प्रारंभिक आशंका शॉर्ट सर्किट की जताई जा रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 18, 2026, 09:20 IST
VIDEO: दरगाह के पास दुकानों में लगी आग मचा हड़कंप, देखते ही देखते कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया #SubahSamachar
